उत्तरी MCD के सफाई कर्मचारियों की 7 जनवरी से चल रही हड़ताल खत्म

दिल्ली के उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 7 जनवरी से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। कन्फेडेरेशन ऑफ एमसीडी एम्पलाइज यूनियंस की हड़ताल से अपने आप को अलग करते हुए सफाई कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया है।

जय प्रकाश ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश ने आज 30 जनवरी को सभी सफाई कर्मचारियों को उनके मुद्दों पर समयबद्ध तरीके से कार्य करने का लिखित आश्वासन दिया है। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल खत्म होने के बाद संभवत: 31 जनवरी से 1 फरवरी तक लगे कूड़े के ढेर साफ कर दिए जाएंगे, हालांकि जोन कार्यालयों में और शिक्षा विभाग में अब भी काम नहीं होगा। कन्फेडेरेशन की हड़ताल के साथ शिक्षक के साथ जोन कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी अब भी हड़ताल पर हैं।

दिल्ली सरकार ने निगमों का फंड रोका- जय प्रकाश
सफाई कर्मचारियों के हड़ताल समाप्त कराने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नगर निगमों का फंड रोक रखा है जिसकी वजह से हमारे कर्मचारियों को बार-बार हड़ताल पर बैठना पड़ता है, फिर भी हम अपने आंतरिक स्त्रोतों से अर्जित राजस्व से कर्मचारियों को वेतन देने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बीते दिनों हमने सभी कर्मचारियों का वेतन दिया था, इसमें सफाई कर्मचारियों का सारा बकाया वेतन जारी कर दिया है, साथ ही बचे हुए मुद्दों पर समाधान के लिए लिखित आश्वासन दिया है, इसके बाद सफाई कर्मचारियों की यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है, इसके बाद उन्होंने विभाग को कहा है कि जो भी सड़कों पर कूड़ा पड़ा हैं उसे जल्द से जल्द साफ कराएं, युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए।

सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा
महापौर जय प्रकाश से चली कई दौर की बातचीत में नगर निगम के पर्यावरण प्रबंधंन विभाग के अतिरिक्त उपायुक्त ने लिखित आश्वासन दिया है, इसमें सफाई कर्मचारियों के नियमित करने के साथ उनके पुराने बकाया निगम की आर्थिक स्थिति ठीक करने पर दिए जाएंगे। इसके साथ ही जो भी बचे हुए कर्मचारी हैं उन्हें समयबद्ध तरीके से नियमति किया जाएगा, वहीं करुणामूलक आधार पर नियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से नियमित किया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…