गौतम अडानी बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ा

अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे रईस लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी ने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है।

फोर्ब्स की लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंचे गौतम अडानी
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की कुल नेट वर्थ 123.1 अरब डॉलर आंकी गई है। गौतम अडानी ने बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के वॉरेन बफेट (Warren Buffett) को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है, अब वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर की कुल अनुमानित नेट वर्थ के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं।

मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में 2 भारतीय हैं। मुकेश अंबानी की कुल नेट वर्थ 103.70 अरब डॉलर आंकी गई है।

एलन मस्क शीर्ष पर बरकरार
टेस्ला (Tesla) और SpaceX के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

बिल गेट्स चौथे स्थान पर
दुनिया के सबसे रईस लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 130.2 अरब डॉलर आंकी गई है। इस सूची में लैरी एलिसन सातवें स्थान पर हैं, उनकी कुल नेटवर्थ 107.6 अरब डॉलर आंकी गई है। लैरी पेज की कुल संपत्ति 102.4 अरब डॉलर आंकी गई है और वह इस लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं, वहीं सर्गेई ब्रिन 98.5 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ 10वें स्थान पर हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मीडिया समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…