यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी आज इस्लाम छोड़ बनेंगे हिंदू, यति नरसिंहानंद ग्रहण करवाएंगे हिंदू धर्म

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी आज इस्लाम (Islam) धर्म छोड़कर हिंदू धर्म (Hindu Religion) अपनाने जा रहे हैं। महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज वसीम रिजवी को सनातन धर्म ग्रहण करवाएंगे।

वसीम रिजवी आज ग्रहण करेंगे हिंदू धर्म
मुस्लिम संगठनों के निशाने पर रहने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी आज हिंदू धर्म अपनाने जा रहे हैं। डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती कुरान की आयतों (Verses Of Quran) को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देने वाले वसीम रिजवी को हिंदू धर्म ग्रहण करवाएंगे। हाल के दिनों में वसीम रिजवी के बयानों को लेकर काफी विवाद हुआ था, उनकी एक किताब के बाद वह मुस्लिम संगठनों के निशाने पर भी आ गए हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं।

डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म स्वीकार करेंगे रिजवी
ध्यान रहे कि वसीम रिजवी उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की आयतों को हटाने के लिए अर्जी दी थी, जिसके बाद कई अल्पसंख्यक संगठनों ने उनका विरोध किया था, इसके बाद वसीम रिजवी की किताब को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। वसीम रिजवी आज सुबह 10 बजे गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म स्वीकार करेंगे, इस दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा।

रिजवी ने कुछ दिन पहले जारी किया था बयान
कुछ दिन पहले वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने अपनी वसीयत तैयार कर दी है। रिजवी ने कहा था कि हत्या करने और गर्दन काटने की साजिश रची जा रही है। वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘मैंने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयतों को लेकर चुनौती दी थी जो इंसानियत के प्रति नफरत फैलाती है, अब मुसलमान मुझे मार देना चाहते हैं इसलिए देश और देश के बाहर मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है, मैंने अपना वसीयतनामा प्रशासन को भेज दिया है जिसमें कहा है कि मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार हिंदू रित-रिवाज से हो और स्वामी नरसिंहानंद यति शव को मुखाग्नि देंगे।’

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…