UP Election 2022: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह यादव ने खुद मयंक जोशी को को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मयंक जोशी ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ
स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में भी समाजवादी पार्टी ने सेंध लगा दी है। रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी ने आज 5 मार्च को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा की जनसभा में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आजमगढ़ की रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। ध्यान रहे कि इससे पहले हाल ही में मयंक जोशी की अखिलेश यादव से हुई थी जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रहीं थी कि मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकतें हैं, लेकिन खुद मयंक जोशी ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि ये बस एक शिष्टाचार मुलाकात है। गौरतलब है कि युवा नेता मयंक जोशी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के नाती हैं।

अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे 6 चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए, छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं, ये बाबा मुख्यमंत्री को 6 चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है। इससे पहले कल यानि 4 मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ के कोपागंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यहां पर जो हजारों की संख्या में नौजवान आएं हैं वो योगी आदित्यनाथ को 10 मार्च 2022 को वापस मठ भेजेगे, इसके साथ ही अखिलेश ने छुट्टा पशुओं और बेरोजगारी को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…