राजीव कुमार बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे कार्यभार

1984 बैच के बिहार/झारखंड कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। 2 सितंबर 2020 को निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजीव कुमार 15 मई 2022 से 18 फरवरी 2025 तक मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर रहेंगे।

राजीव कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त किया गया है। राजीव कुमार 15 मई 2022 को मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आज 12 मई 2022 को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। किरेन रिजिजू ने कहा कि राजीव कुमार 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। कानून मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है, राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है, राजीव कुमार सुशील चंद्रा की जगह लेंगे।

राजीव कुमार के पास 36 वर्षों की सेवा का अनुभव
ध्यान रहे कि 19 फरवरी 1960 को जन्मे और बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी की अकादमिक डिग्री हासिल करने वाले राजीव कुमार के पास भारत सरकार की 36 वर्षों से अधिक की सेवा का अनुभव है। राजीव कुमार इस दौरान सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में केंद्र और राज्य के विभिन्न मंत्रालयों में काम किया है। भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के वित्त सह-सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान (सितंबर 2017-फरवरी 2020) राजीव कुमार को बैंकिंग, बीमा और पेंशन सुधारों को देखने का जिम्मा दिया गया था। राजीव कुमार भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत में गहरी रुचि रखने वाले एक उत्साही ट्रेकर हैं, वो हिमालय के लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिमी घाट, पालघाट आदि में अनेक दर्रों को ट्रेक कर पार कर चुके हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड: पुलिस भर्ती दौड़ में 12 की मौत, करीब 100 युवा अस्पतालों में भर्ती

झारखंड में उत्पाद विभाग में पुलिस भर्ती की दौड़ में शामिल 12 अभ्ययर्थी अभी तक जान गंवा चुक…