राजस्थान में आज अशोक गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक हुई जिसमें अशोक गहलोत मंत्रीपरिषद के सभी 21 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।
सभी 21 मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया
राजस्थान सरकार के सभी 21 मंत्रियों ने आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज 20 नवंबर के शाम को जयपुर में हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों ने राज्य के के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना त्याग पत्र सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, कल यानि 21 नवंबर को शाम 4 बजे नए मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल दोपहर 2 बजे होगी
राजस्थान राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद जानकारी दी कि राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे देने संबंधी प्रस्ताव भेजा। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सभी 21 मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। कांग्रेस विधायकों को कल दोपहर 2 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाया गया है, उसके बाद का कार्यक्रम अशोक गहलोत व पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन तय करेंगे।