President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग खत्म, 99.18% हुआ मतदान, जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा दिल्ली के सीएम केजरीवाल समेत तमाम दिग्गजों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू चुनाव मैदान में हैं, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी
राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज 18 जुलाई 2022 को वोटिंग खत्म हो गई है, वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। राष्ट्रपति चुनाव 2022 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे खत्म हुआ, हर जगह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ, कुल 99.18% मतदान दर्ज हुआ है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी दिग्गज नेताओं ने वोट डाला। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह संसद में व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंचे थे।

राष्ट्रपति चुनाव में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग
मतदान के दौरान असम, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में जमकर क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली। गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक कंधाल एस जडेजा ने कहा कि उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया है, साथ ही असम में एआईयूडीएफ के विधायक करीम उद्दीन बरभुइया ने दावा किया कि असम में कम से कम 20 कांग्रेस विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपना वोट डाला है, हालांकि कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग को नकार दिया है।

8 सांसदों नहीं किया वोटिंग
राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में कुल 8 सांसद वोट नहीं डाल पाए, इनमें बीएसपी सांसद अतुल राय जेल में हैं, वहीं भाजपा सांसद सनी देओल विदेश यात्रा पर हैं। इनके अलावा शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर, हेमंत गोडसे, बीएसपी सांसद फजलुर रहमान, सादिक रहमान और सैयद इम्तियाज ने भी वोटिंग नहीं किया।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…