पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी पर CM केजरीवाल ने कहा- भगवंत मान आप पर गर्व है

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की तारीफ करते हुए कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं, भगवंत मान आप पर गर्व है।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे- केजरीवाल
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को आज 24 मई 2022 को पद से बर्खास्त कर दिया गया, इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। भगवंत मान के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं, गर्दन कट जाएगी लेकिन भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे, भगवंत मान आप पर हमें गर्व है। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार करना देश से गद्दारी है, हमने जो किया इसके लिए हिम्मत चाहिए, आप पार्टी ने साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार के बिना भी पार्टी चल सकती है।

मान के डिसीजन से लोग बहुत खुश हैं- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि अगर हमारा अपना भी कोई चोरी करेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं, अभी तक देखा गया कि सभी पार्टियों में आपस में सेटिंग होती थी, अपनों को पकड़ना तो दूर एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ भी वे एक्शन नहीं लेते थे। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के लोगों के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन ले रही है, भगवंत मान के डिसीजन से लोग बहुत खुश हैं, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि कोई सरकार इतनी ईमानदार हो सकती है।

सिंगला पर 1 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप
ध्यान रहे कि विजय सिंगला पंजाब के मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं, उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। विजय सिंगला दांत के डॉक्टर हैं। सीएम भगवंत मान ने विजय सिंगला को पद से हटाते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला विजय सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से 1 फीसदी कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद लिया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…