सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली रेहाना फातिमा को माइंडेट्री रिटायरमेंट का निर्देश…जानिए क्या है मामला ?

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश करने तथा साजिशन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से श्रद्धालुओं की भावनाओं को भड़काने वाली एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को बीएसएनएल ने माइंडेट्री रिटायरमेंट करने का निर्देश दिया है।

बीएसएनएल ने रेहाना फातिमा को माइंडेट्री रिटायरमेंट करने का निर्देश दिया

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश करने तथा साजिशन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से श्रद्धालुओं की भावनाओं को भड़काने वाली एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को भारत सरकार के कंपनी बीएसएनएल ने माइंडेट्री रिटायरमेंट करने का निर्देश दिया है। बीएसएनएल ने अपने आदेश में कहा है कि रेहाना फातिमा के कार्यों की आंतरिक जांच के बाद माइंडेट्री रिटायरमेंट यह फैसला लिया गया है।

फातिमा को फेसबुक के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए गिरफ्तार किया गया था

रेहाना फातिमा ने बीएसएनएल के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि माइंडेट्री रिटायरमेंट किए जाने के फैसले को वह उचित मंच पर चुनौती देंगी। फातिमा ने कहा कि बीएसएनएल के इस फैसले के पीछे राजनीतिक हस्तक्षेप है। ध्यान रहे कि बीएसएनएल में टेकनीशियन के तौर पर कार्यरत रेहाना फातिमा को नवम्बर, 2018 में गिरफ्तार किए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। रेहाना फातिमा को कथित रूप से फेसबुक के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…