महाराष्ट्र: शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा…यहां देखिए पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस फडणवीस सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। शिंदे-फडणवीस सरकार में सबसे ताकतवर मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को मिला है।

शिंदे के पास शहरी विकास, फडणवीस के पास गृह-वित्त
महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा आज 14 अगस्त 2022 को हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पास शहरी विकास मंत्रालय, सामान्य प्रशासन, सूचना व प्रौद्योगिकी, सूचना व जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता, राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, मृदा एवं जल संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक और औकाफ का मंत्रालय रखा है, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृह और वित्त मंत्रालय देखेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों आवंटन की घोषणा की।

अन्य 18 मंत्रियों के मंत्रालय इस प्रकार हैं-
1. राधाकृष्णा विखे पाटिल– राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास।
2. सुधीर मुनगंटीवार– वन, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन।
3. चंद्रकांत पाटिल– उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य।
4. डॉ विजयकुमार गावित– आदिवासी विकास।
5. गिरीश महाजन– ग्राम विकास व पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेलकूद और युवा कल्याण।
6. गुलाबराव पाटिल– जल आपूर्ति और स्वच्छता।
7. दादा भूसे– बंदरगाह और खदान।
8. संजय राठौर– खाद्य एवं औषधि प्रशासन।
9. सुरेश खाड़े– श्रम मंत्रालय।
10. संदीपन भुमरे– रोजगार गारंटी योजना और बागवानी।
11. उदय सामंत– उद्योग मंत्रालय।
12. तानाजी सावंत– सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण।
13. रवींद्र चव्हाण– लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण।
14. अब्दुल सत्तार– कृषि।
15. दीपक केसरकर– स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा।
16. अतुल सावे– सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण।
17. शंभूराज देसाई– राज्य उत्पाद शुल्क।
18. मंगल प्रभात लोढ़ा– पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता, महिला और बाल विकास।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…