कर्नाटक: कांग्रेस MLA का विवादित बयान, कहा- सरकारी जॉब के लिए महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है

कर्नाटक में कांग्रेस के एक विधायक ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता और विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में सरकारी पाने के लिए महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है।

महिलाओं को लेकर प्रियांक खड़गे का विवादित बयान
कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता और विधायक प्रियांक खड़गे का महिलाओं को लेकर विवादित बयान सामने आया है। प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक में भाजपा सरकार को घेरने के चक्कर में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली है। उन्होंने कर्नाटक सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खड़गे ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए पुरुषों को रिश्वत देनी पड़ती है, जबकि युवा महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है।

भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच हो- प्रियांक खड़गे
प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक में भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच या स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने सरकार से यह भी अपील की कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाए। खड़गे ने भाजपा पर अलग-अलग पदों पर भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘सरकार ने पदों को बेचने का निर्णय किया है, अगर युवा महिलाओं को सरकारी जॉब चाहिए, तो उन्हें किसी के साथ सोना पड़ता है, जबकि पुरुषों को सरकारी नौकरी पाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।’ खड़गे ने कहा कि ‘एक मंत्री ने एक युवती से कहा था कि सरकारी नौकरी चाहिए, तो साथ में सोना पड़ेगा, हालांकि बाद में घोटाला सामने आने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।’

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…