हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई 2024) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज राजभवन में हेमंत सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। इस तरह से हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन गए। इससे पहले बुधवार को चंपई सोरेने ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

शपथ ग्रहण समारोह में शिबू सोरेन रहे मौजूद
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के अवसर पर हेमंत सोरेन के पिता व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन, कांग्रेस, झामुमो और राजद के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। आपको बता दें कि हाल ही में जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दी थी, उसके बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसके बाद, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। इससे पहले, इंडिया गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल का नेता चुना था। वहीं, चंपई सोरेन ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह अपनी स्वेच्छा से मुख्यमंत्री पद से रिजाइन कर रहे हैं।ध्यान रहे कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

31 जनवरी को हेमंत ने CM पद से दिया था इस्तीफा
हेमंत सोरेन ने पहली बार 13 जुलाई 2013 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अपने पहले कार्यकाल में वह 1 साल 168 दिन तक इस पद पर रहे थे। हेमंत सोरेन ने दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अपने दूसरे कार्यकाल में वह 4 साल 188 दिन तक इस पद पर रहे, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में 26 जनू 2024 को वह जमानत पर रिहा हो गए थे, अब उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…