Delhi: आतिशी मार्लेना ने ली CM पद की शपथ, दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं

आतिशी मार्लेना ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली। आतिशी को राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही आतिशी मार्लेना दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

आतिशी को एलजी वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई
दिल्ली की नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना ने शनिवार, 21 सितंबर 2024 को शपथ ग्रहण की। राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही आतिशी 43 साल की उम्र में दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बन गई हैं साथ ही दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली आतिशी तीसरी महिला हैं, इनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। शपथ ग्रहण के दौरान आप सुप्रीमो व दिल्ली के पूर्व मुख्यशमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के आला नेता शामिल रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए। मुख्यमंत्री आतिशी के साथ-साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

17 सितंबर को केजरीवाल ने CM पद से इस्तीफा दिया था
सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं, जबकि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन अरविंद केजरीवाल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। इससे पहले आबकारी नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर 2024 को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था।

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं आतिशी
मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। आतिशी अरविंद केजरीवाल सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्री समेत कई अन्य विभागों के मंत्री थीं, वह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की भी सदस्य हैं। आतिशी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से 2003 में इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थीं, वह आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही पार्टी की सदस्य हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ईरान का इजरायल पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला, 1 घंटे में 200 मिसाइलें दागी, ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- यह इजराइली हमले का जवाब, नेतन्याहू ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

ईरान ने मंगलवार की रात इजराइल पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला किया, ईरान ने इजराइल पर 1 घंटे म…