CWG 2022: 9वें दिन भारत पर हुई मेडल की बरसात, 4 गोल्ड के साथ आए 14 मेडल

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 9वें दिन भारतीय खिलाडियों का जलवा शानदार देखने को मिला। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 9वें दिन भारत की झोली में कुल 14 मेडल आए, इनमें 4 गोल्ड मेडल रहे।

भारत 40 मेडल के साथ पांचवें पायदान पर काबिज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 9वें दिन भारत पर पदकों की बरसात हुई। भारतीय खिलाड़ियों ने इस एक दिन में ही 4 गोल्ड के साथ कुल 14 पदक अपने नाम कर लिए। इसी के साथ भारत के कुल पदक भी 40 पर पहुंच गए हैं, इनमें 13 गोल्ड हैं। भारत फिलहाल मेडल टैली में पांचवें पायदान पर काबिज है।

9वें दिन भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी-
1. रवि कुमार दाहिया (गोल्ड मेडल)
टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि कुमार दाहिया ने पुरुषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में सोना जीता। उन्होंने नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को 10-0 से हराया।
2. विनेश फोगाट (गोल्ड मेडल)
कुश्ती में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में विनेश फोगाट चैंपियन रहीं। उन्होंने कुछ सेकंड में ही श्रीलंका की चामोडिया केशानी को चित करके सोना जीत लिया।
3. नवीन कुमार (गोल्ड मेडल)
भारत के लिए पहलवान नवीन कुमार ने गोल्ड जीता। उन्होंने कुश्ती में पुरुषों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया।
4. भाविना पटेल (गोल्ड मेडल)
भाविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस की महिला सिंगल क्लास 3-5 में कैटगरी में गोल्ड जीता। उन्होंने नाइजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से शिकस्त दी।
5. प्रियंका गोस्वामी (सिल्वर मेडल)
महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में भारत की प्रियंका ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 43 मिनट 38.83 सेकंड का समय निकाला।
6. अविनाश मुकुंद साबले (सिल्वर मेडल)
पुरुषों की 3000 स्टीपलचेज में भारत के अविनाश मुकुंद साबले ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 मिनट 11.20 सेकंड का समय निकाला और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
7. पुरुष फोर्स टीम (सिल्वर मेडल)
लॉन बॉल्स के पुरुष फोर्स टीम के फाइनल में भारतीय टीम को नॉर्दन आयरलैंड के हाथों 5-18 से शिकस्त का सामना करना पड़ा और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि लॉन बॉल्स में कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पुरुषों का यह पहला मेडल है।
8. जैसमीन (ब्रॉन्ज मेडल)
बॉक्सिंग में महिलाओं के लाइटवेट (57-60 किलोग्राम) स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारतीय मुक्केबाज जैसमीन इंग्लैंड की जेमा पेज रिचर्डसन से 2-3 से हार गईं, उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
9. पूजा गहलोत (ब्रॉन्ज मेडल)
कुश्ती में महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में पूजा गहलोत फाइनल में तो जगह नहीं बना पाईं, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में उन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेले एल को एकतरफा शिकस्त दी। उन्होंने 12-2 के अंतर से जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
10. पूजा सिहाग (ब्रॉन्ज मेडल)
कुश्ती में महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में पूजा सिहाग ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। वह फाइनल में तो जगह नहीं बना पाईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डि ब्रूइन को 11-0 से हराकर कांस्य जीता।
11. मोहम्मद हुसामुद्दीन (ब्रॉन्ज मेडल)
पुरुष बॉक्सिंग के 57 किलोग्राम कैटगरी में भारतीय मुक्केबाज हुसामुद्दीन के हाथ ब्रॉन्ज लगा, उन्हें अपने सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
12. दीपक नेहरा (ब्रॉन्ज मेडल)
पुरुष कुश्ती के 97 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय पहलवान दीपक नेहरा ने पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
13. सोनाबेन पटेल (ब्रॉन्ज मेडल)
पैरा टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में 34 साल की सोनाबेन ने ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया।
14. रोहित टोकस (ब्रॉन्ज मेडल)
भारत के रोहित टोकस बॉक्सिंग में पुरुषों की 67 किलोग्राम वेल्टरवेट कैटगरी के सेमीफाइनल में हार गए, उन्हें जाम्बिया के स्टीफन जिंबा के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी, उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ईरान का इजरायल पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला, 1 घंटे में 200 मिसाइलें दागी, ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- यह इजराइली हमले का जवाब, नेतन्याहू ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

ईरान ने मंगलवार की रात इजराइल पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला किया, ईरान ने इजराइल पर 1 घंटे म…