
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के बीच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान काफी तेजी से चल रहा है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 6.24 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है।
देश में अब तक 6,24,08,333 डोज दी जा चुकी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मार्च, 2021 के शाम 7 बजे तक देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 6,24,08,333 डोज दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 82,00,007 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, जबकि 52,07,368 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है, इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 90,08,905 कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है, जबकि 37,70,603 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है।
60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को मिली 2,90,57,888 डोज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,90,20,989 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, इस आयु वर्ग के 36,899 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45-60 वर्ष की आयु के 71,58,657 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तथा इस श्रेणी के 4,905 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई है।
30 मार्च को दी गई देश में 12,94,979 डोज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मार्च को देश में 12,94,979 वैक्सीन की डोज दी गई, इनमें से 11,77,160 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है, जबकि 1,17,819 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। ध्यान रहे कि 30 मार्च को राष्ट्रव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने का 74वां दिन था, यह अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था।