‘वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम’ में शामिल होंगे CM केजरीवाल, दिल्ली और भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम (विश्व शहर सांस्कृतिक मंच) में शामिल होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम में दिल्ली और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लंदन के मेयर ने किया केजरीवाल को इनवाइट
दिल्ली सरकार की तरफ से 2 अप्रैल को जारी बयान में जानकारी दी गई है कि सीएम अरविंद केजरीवाल वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम में शामिल होंगे, अरविंद केजरीवाल को लंदन के मेयर सादिक खान ने इनवाइट किया था, जिसे सीएम केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है। ध्यान रहे कि लंदन, टोक्यो, न्यूयार्क समेत दुनिया के 40 शहर इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम के इस वर्ष का थीम ‘द फ्यूचर ऑफ कल्चर’ है, जो विशेष रूप से पिछले एक वर्ष में लोगों के सामने आई कई विनाशकारी चुनौतियों और कोरोना संकट के बीच संस्कृति को एक बार फिर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

फ्यूचर ऑफ कल्चर चुनौतीपूर्ण दौर में प्रासंगिक विषय
लंदन के महापौर सादिक खान के न्योते पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘फ्यूचर ऑफ कल्चर’ निश्चित रूप से इस चुनौतीपूर्ण दौर में प्रासंगिक विषय है, दुनियाभर के लोगों ने अलगाव के लिए संघर्ष किया है, यह कला और संगीत ही है, जिसने हमें जुड़े रहने और संकट से निपटने में मदद की है, रचनात्मकता ने कोविड-19 से निपटने के लिए उम्मीद और शक्ति प्रदान की है, महामारी की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के बीच कला और संस्कृति जीवन और समाज के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

संस्कृति को बढ़ावा देने में सबसे आगे रही है दिल्ली
केजरीवाल ने कहा कि राजधानी के रूप में विविध कलाओं और विरासत को अपने आप में समेटे दिल्ली हमारी समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने और उसे संरक्षित करने में सबसे आगे रही है, हमारी सरकार शहर को बेहतर आकार देने और संस्कृति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में विश्वास करती है, संस्कृति शहर के दीर्घकालिक स्थायी समाधान खोजने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को संस्कृति और कलाकार अनुकूल शहर के मामले में दुनिया में सबसे आगे ले जाने का है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…