Bihar: बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ तेजस्वी यादव को मिली Z प्लस सुरक्षा, डिप्टी CM बनने के साथ बढ़ा खतरा

बिहार में महागठबंधन की नीतीश कुमार की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव को जेड (+) सुरक्षा के साथ बुलेट प्रूफ गाड़ी दी गई है। सरकार ने यह फैसला उन पर बढ़े खतरे को देखते हुए किया है।

तेजस्वी यादव को दी गई जेड (+) श्रेणी की सुरक्षा
बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव पर बढ़े खतरे को देखते हुए गृह विभाग (Home Department) ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। तेजस्वी यादव को जेड (+) श्रेणी (Z Plus Security) की सुरक्षा दी गई है। तेजस्वी यादव को बुलेट प्रूफ गाड़ी भी मिली है। इससे पहले तेजस्वी यादव को वाई (+) श्रेणी की सुरक्षा (Y Plus Security) मिली हुई थी।

डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी की बढ़ाई गई सुरक्षा
ध्यान रहे कि बिहार में 9 अगस्त 2022 को राष्ट्री्य जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर राज्यपाल फागू चौहान के पास आरजेडी, कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन की सरकार में मुख्यसमंत्री पद की शपथ ली, महागठबंधन की सरकार में उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वीे यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इसके बाद तेजस्वी यादव की सुरक्षा में इजाफा किया गया है।

राज्यपाल व सीएम को पहले से है जेड (+) सिक्योरिटी
बिहार में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सुशील मोदी एवं जीतन राम मांझी समेत कुछ अन्य नेताओं को पहले से जेड (+) सुरक्षा मिली हुई है, इस श्रेणी में अब तेजस्वी यादव भी शामिल हो गए हैं। राज्यपाल फागू चौहान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड (+) सुरक्षा के साथ एडवांस सिक्यूरिटी लाइजनिंग (एएसएल) का सुरक्षा घेरा भी दिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…