Bihar Politics: जेडीयू में कलह, विधायक बीमा भारती ने की इस्तीफे की पेशकश…जानिए क्या है वजह

बिहार में महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में कलह दिख रही है। जेडीयू विधायक बीमा भारती ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बीमा भारती ने खोला लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा
बिहार में महागठबंधन की सरकार में कैबिनेट के विस्तार के बाद जेडीयू में अंदरूनी कलह नजर आ रही है। रुपौली विधानसभा से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने आज 17 अगस्त 2022 को इस्तीफे की पेशकश करते हुए मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने आरोप लगाते हुए कहा कि लेसी सिंह चुनावों के समय पार्टी विरोधी काम करती हैं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गलत लोगों को कैबिनेट में जगह दी गई है, हत्या के आरोपी को सरकार में मंत्री बनाया गया। बीमा भारती ने मांग की कि लेसी सिंह को हटाया जाए। धियान रहे की बिहार कैबिनेट विस्तार में लेसी सिंह को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है।

लेसी सिंह को बर्खास्त किया जाए- बीमा
बीमा भारती ने लेसी सिंह पर आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि लेसी सिंह मर्डर कराती हैं, मंत्री लेसी सिंह को बर्खास्त किया जाए नहीं तो हम इस्तीफा देंगे। बीमा भारती ने आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि लेसी सिंह का काम धमकाने का और रंगदारी का काम है और जो उसके खिलाफ बोलता है उसका मर्डर कराती हैं, इस तरह के लोगों को कैबिनेट में जगह मिलेगी तो पार्टी का क्या होगा, दीमक की तरह पार्टी में रहने वाले लोगों को हटाया जाए नहीं तो ये पार्टी को खा जाएंगे, जेडीयू में बहुत महिलाएं हैं उन्हें कैबिनेट में शामिल कर देते।

लेसी सिंह को नहीं हटाया गया तो धरना दूंगी- बीमा
बीमा भारती ने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार ने लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया तो हम जनता के साथ जाकर धरना देंगे। लेसी सिंह पर लगाए आरोपों पर बीमा भारती ने कहा कि वो अपने आरोपों को साबित भी कर देंगी, उन्होंने दावा किया कि लेसी सिंह पर जो भी आरोप उन्होंने लगाए हैं वो सारे सच हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…