Bihar: नीतीश कुमार कल दोपहर 2 बजे 8वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, तेजस्वी यादव बनेंगे डिप्टी CM

बिहार में आज मंगलवार को दिनभर चली सियासी उठापटक के बीच यह तय हो गया कि बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनेगी और कल यानि बुधवार को नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 2 बजे होगा।

नीतीश CM व तेजस्वी डिप्टी CM के रूप में लेंगे शपथ
बिहार में नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। जेडीयू के नेता नीतीश कुमार कल 10 अगस्त 2022 को दोपहर 2 बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे, जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक, कल बुधवार को सिर्फ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही शपथ लेंगे। बिहार में कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा।

कल नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही लेंगे शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार कल दोपहर 2 बजे राजभवन में आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे, जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे, हालांकि पहले शपथ ग्रहण का समय शाम 4 बजे था लेकिन अब 2 बजे किया गया है, यह जानकारी आरजेडी ने साझा की है। मीडिया सूत्रों से पता लगा है कि बुधवार को सिर्फ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं, कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने फोन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी बात की है।

164 विधायकों का समर्थन- नीतीश
इससे पहले राजभवन में विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल फागू चौहान को सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनके साथ 7 पार्टियों का समर्थन है, जिसमें 164 विधायक हैं, इसके अलावा 1 निर्दलीय विधायक का भी सपोर्ट है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, दोनों लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए…