Bihar: CM नीतीश आज मोतिहारी से करेंगे ‘समाज सुधार अभियान’ की शुरुआत…जानिए किन मुद्दों पर होगी CM की नजर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूज्य बापू की कर्मभूमि मोतिहारी से ‘समाज सुधार अभियान’ की शुरुआत करेंगे। ‘समाज सुधार अभियान’ कार्यक्रम का समापन 15 जनवरी 2021 को पटना में होगा। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार 16 वर्षों के अपने शासनकाल में 12 यात्राएं कर चुके हैं।

‘समाज सुधार अभियान’ की शुरुआत मोतिहारी से होगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 22 दिसंबर से राज्य के जिलों की यात्रा पर निकलने वाले हैं, इस बार यात्रा का नाम दिया गया है ‘समाज सुधार अभियान’, हालांकि पहले इसका नाम ‘समाज सुधार यात्रा’ था जिसे बाद में बदल दिया गया। ‘समाज सुधार अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोतिहारी से करेंगे। इस अभियान का समापन 15 जनवरी 2021 को पटना में होगा। इस अभियान के दौरान सीएम नीतीश कुमार जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ध्यान रहे कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार 16 वर्षों के शासनकाल में 12 यात्राएं कर चुके हैं।

इन मुद्दों पर होगी विशेष चर्चा
बताया जाता है कि ‘समाज सुधार अभियान’ कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार हर जिले में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह से जुड़े मामले, गृह विभाग से संबंधित कार्य, पक्की नली-गली योजना के कार्य, सतत जीविकोपार्जन योजना संबंधी कार्य, हर घर जल नल योजना के कार्य, स्वच्छता से जुड़े कार्य और धान अधिप्राप्ति की जानकारी भी लेंगे, इसको देखते हुए यह पूरा कार्यक्रम रखा गया है।

एक नजर में देखें किस दिन कहां होगी सभा
22 दिसंबर: मोतिहारी। (पूर्वी चंपारण-पश्चिम चंपारण)
24 दिसंबर: गोपालगंज। (सीवान, सारण, गोपालगंज)
27 दिसंबर: सासाराम। (भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर)
29 दिसंबर: मुजफ्फरपुर। (मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर)
30 दिसंबर: समस्तीपुर। (दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर)
4 जनवरी: गया। (गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद)
6 जनवरी: बेगूसराय। (मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा)
8 जनवरी: जमुई। (जमुई, खगड़िया, लखीसराय)
11 जनवरी: पूर्णिया। (पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज)
12 जनवरी: मधेपुरा। (सहरसा, मधेपुरा, सुपौल)
13 जनवरी: भागलपुर। (भागलपुर, बांका)
15 जनवरी: पटना। (पटना, नालंदा)

CM नीतीश कुमार की अब तक की यात्रा
न्याय यात्रा: 12 जुलाई 2005
विकास यात्रा: 9 जनवरी 2009
धन्यवाद यात्रा: 17 जून 2009
प्रवास यात्रा: 25 दिसंबर 2009
विश्वास यात्रा: 28 अप्रैल 2010
सेवा यात्रा: 9 नवंबर 2011
अधिकार यात्रा: 19 सितंबर 2012
संकल्प यात्रा: 5 मार्च 2014
संपर्क यात्रा: 13 नवंबर 2014
निश्चय यात्रा: 9 नवंबर 2016
विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा: 12 दिसंबर 2017
जल-जीवन-हरियाली यात्रा: 3 दिसंबर 2019

Load More Related Articles

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…