
सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 अगले महीने यानि अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाला है। शो के लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इस बीच अब खबर है कि बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां शो में हिस्सा ले सकती हैं।
मेकर्स ने नुसरत को शो के लिए अप्रोच किया
बिग बॉस 16 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान का यह शो अक्टूबर 2022 से शुरू होगा। शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे इसकी चर्चा जोरों पर है। फैजल शेख, ट्विंकल कपूर, शिविन नारंग, विवियन डीसेना, मुनव्वर फारूकी के शो में हिस्सा लेने की खबरें हैं। इस बीच लेटेस्ट रिपोर्ट है कि बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां शो में हिस्सा ले सकती हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने नुसरत को शो के लिए अप्रोच किया है।
क्या शो में लेंगी हिस्सा नुसरत?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत अभी इस शो में हिस्सा लेने पर विचार कर रही हैं। मेकर्स और नुसरत ने चुप्पी साधी हुई है। आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। बिग बॉस टीवी के विवादित शोज में से है। नुसरत अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं, अगर वो हिस्सा लेती हैं तो शो काफी रोचक होगा। बिग बॉस 16 का प्रीमियर 8 अक्टूबर 2022 से हो सकता है। शो को इस सीजन भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी फीस भी बढ़ाई है।
निजी जिंदगी को लेकर विवादों में रही हैं नुसरत
बंगाली ब्यूटी नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। शादी की हर एक रस्म भव्य तरीके से हुई थी, बाद में वो अलग हो गए। नुसरत जहां ने यह कहते हुए चौंकाया था कि उनकी शादी तुर्की में हुई थी तो यह कानूनी रूप से मान्य नहीं है। वो लिव इन रिलेशनशिप में थे। निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिश्ते में हैं। पिछले साल नुसरत जहां ने पहले बच्चे को जन्म दिया, उनके बेटे के नाम यिशान है।