
पूरे दुनिया में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ वक्त से मनोरंजन जगत पर भी कोरोना की पकड़ मजबूत होती जा रही है। इस बीच आज अब खबर सामने आई है कि पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका शारदा सिन्हा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
पद्म भूषण शारदा सिन्हा हुईं कोरोना संक्रमित
पूरे दुनिया में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ वक्त से मनोरंजन जगत पर भी कोरोना की पकड़ मजबूत होती जा रही है। इस बीच आज अब खबर सामने आई है कि पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका शारदा सिन्हा भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी शारदा सिन्हा ने खुद फेसबुक के जरिए अपने फैंस को दी है। शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शारदा सिन्हा बिहार कोकिला के नाम से भी जानी जाती हैं।
उन्हें दुआओं की बहुत जरूरत है- सिन्हा
शारदा सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट से फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में शारदा सिन्हा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्होंने हर संभव कोशिश की थी कि वे इस वैश्विक महामारी से बची रहें, लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शारदा सिन्हा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब वो ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी।