आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, CM अरविंद केजरीवाल ने नाम का प्रस्ताव रखा

देशी की राजधानी दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी यानि आप विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम पर मुहर लगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा।

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला CM होंगी
दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार, 17 सितंबर 2024 को आप विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी, इससे पहले दिवंगत सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

PAC ने CM के तौर पर आतिशी का नाम सुझाया था
ध्यान रहे कि इससे पहले आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) के नेताओं ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी मार्लेना का नाम सुझाया था। पीएसी की सोमवार, 16 सितंबर 2024 को बैठक हुई थी। आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार में आतिशी के पास शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन और ऊर्जा मंत्रालय जैसे अहम विभाग हैं।

CM केजरीवाल ने रविवार को किया था इस्तीफे का ऐलान
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम में दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय सक्सेना से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को ईडी ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया, सीबीआई के मामले में उन्हें 13 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। उन्हें ईडी के मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी, वो 13 सितंबर 2024 को ही तिहाड़ जेल से बाहर आए थे।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Delhi: अरविंद केजरीवाल ने CM पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा स…