Delhi: अरविंद केजरीवाल का CM पद छोड़ने का ऐलान…जानिए कौन बनेगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कुछ दिन में विधायक दल की बैठक होनी है, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए नए नाम का ऐलान होगा।

2 दिन में CM पद से इस्तीफा देंगे केजरीवाल
2 दिन पहले यानि 13 सितंबर 2024 को जमानत पर जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार यानि 15 सितंबर 2024 को कहा कि वे 2 दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा दिल्ली में आप यानि आम आदमी पार्टी के दफ्तर में की। इस दौरान उन्होंने ‘आप’ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा- भाजपा ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा, 2-3 दिन में विधायकों की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। उन्होंने कहा- चुनाव तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर भी वही आरोप हैं, जो मुझ पर हैं, उनका भी यही सोचना है कि वे भी पद पर नहीं रहेंगे, चुनाव जीतने के बाद ही पद संभालेंगे।

अगला मुख्यमंत्री कौन होगा- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता को तय करना है कि केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान, चुनाव के बाद जनता ने चुना तो पद पर बैठूंगा, चुनाव होने तक पार्टी 2-3 दिन में नया मुख्यमंत्री चुनेगी। आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक मुख्यमंत्री बन सकता है।

इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल क्या करेंगे- 5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग है। राज्य में कांग्रेस से आप का गठबंधन नहीं हुआ है। इसके बाद यहां सभी 90 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं। केजरीवाल का पूरा फोकस अब हरियाणा में चुनाव प्रचार पर होगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में भी आप चुनाव लड़ रही है।

दिल्ली में 2013 से केजरीवाल की सरकार, लगातार 3 बार बने CM
– दिल्ली में फरवरी 2025 में केजरीवाल सरकार का कार्यकाल खत्म होने वाला है। केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी 2013 से दिल्ली की सत्ता में है।
– दिल्ली में 4 दिसंबर, 2013 को कुल 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे। 8 दिसंबर 2013 को नतीजे आए। इसमें भाजपा 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, बहुमत नहीं मिला। वहीं, आप को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं। कांग्रेस के समर्थन से अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाई। हालांकि, 49 दिन बाद दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया।
– 7 फरवरी, 2015 को दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव हुए। इसमें आप ने 67 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई थी।
– 5 साल बाद 8 फरवरी, 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने कुल 70 सीटों में 62 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 8 सीटें भाजपा के खाते में गईं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Chhattisgarh: माओवादियों ने जनअदालत में 2 ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया, 1 छात्र को किया रिहा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो लोगों को फांसी पर लटका दिया। न…