Bihar: CM नीतीश कुमार व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने की कैबिनेट की पहली बैठक, 24 अगस्त को होगा फ्लोर टेस्ट

बिहार में आज नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कैबिनेट की पहली बैठक की। कैबिनेट की इस बैठक में विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है। नई सरकार का सदन में फ्लोर टेस्ट 24 अगस्त 2022 को होगा।

24 अगस्त को सदन में फ्लोर टेस्ट होगा
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज 10 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कैबिनेट की पहली बैठक की। इस कैबिनेट की बैठक में 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है। बिहार की नई सरकार में बिहार विधान सभा का विशेष सत्र 24 और 25 अगस्त 2022 को होगा, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार का 24 अगस्त को सदन में फ्लोर टेस्ट होगा।

युवाओं को दिया जाएगा बंपर रोजगार- तेजस्वी
इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही बड़ी घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगले 1 महीने में राज्य के गरीबों और युवाओं को बंपर रोजगार दिया जाएगा, यह रोजगार इतना भव्य होगा, जैसा किसी और राज्य में अब तक नहीं हुआ है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने वह किया है, जिसे देश को जरूरत थी, हमने उन्हें एक रास्ता दिखाया है, हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों और युवाओं के दर्द को महसूस करते हैं।

बिहार में अब है महागठबंधन की सरकार
ध्यान रहे कि बिहार के राजभवन में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। अब बिहार में महागठबंधन की सरकार है जिसमें आरजेडी, जदयू, कांग्रेस, हम और वाम दल शामिल हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…