President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति चुनाव जीत गई हैं। इस जीत के साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है। यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी है।

सिन्हा के मुकाबले मुर्मू को करीब दो तिहाई वोट मिले
द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। देश के राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई 2022 को हुए मतदान के बाद आज 21 जुलाई 2022 को हुई मतगणना में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़े अंतर से जीत मिली है। विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मुकाबले द्रौपदी मुर्मू को दो तिहाई के करीब वोट मिले हैं। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी है। द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा कार्यकर्ता देशभर में जश्न मना रहे हैं साथ ही उनके गृह राज्य ओडिशा में भी खुशी की लहर दौड़ चुकी है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…